Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा की सरकार में असुरक्षित हैं बहू, बेटियां-सुमन सिंह

बस्ती। शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग सुमन सिंह के नेतृत्व में सरोजनी नायडू के जन्म दिन एवं राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साऊंघाट विकास खण्ड के पिपराचन्द्रपति गांव में समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सरोजनी नायडू के चित्र पर माल्यार्पण एवं केक काटने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सुमन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहू बेटियों पर सर्वाधिक जुल्म हो रहा है और उनकी आवाजों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। इससे अधिक शर्मनाक क्या होगा कि दुराचार, हत्या के बाद पीड़िता के परिजनों को अंतिम संस्कार तक का अधिकार न मिले। कहा कि भाजपा की सरकार महिलाओं के प्रति पूरी तरह से संवेदनहीन है। महिलाओं पर अपराध बढ़े हैं और लगातार बढती मंहगाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कहा कि सपा की सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला हेल्प लाइन 181, महिला पावर लाइन 1090 की शुरूआत किया था किन्तु भाजपा सरकार में उसकी घोर दुर्दशा है। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिये जो एम्बुलेंस सेवा 108 चलाया गया था वह बंद होने के कगार पर है। घरेलू हिंसा मामलों में भी सुनवाई नहीं हो रही है। उत्पीड़न और जुल्म के अनेक उदाहरण देते हुये सुमन सिंह ने आवाहन किया कि आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा के चुनाव में महिलायें सपा की सरकार बनाने के लिये पूरी तरह से जुट जाय। सरोजिनी नायडू की 142वीं जयंती पर उन्हें नमन् करते हुये सुमन सिंह ने कहा कि महिलायें सरोजिनी नायडू के जीवन से प्रेरणा लें जिन्होने स्वतंत्रता के लिए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम में मुख्य रूप से बदामा पाण्डेय, गीता श्रीवास्तव, मनभावती, मालती, ऊषा, सुनीता, विन्ध्यवासिनी, ज्ञानमती, निर्मला, सुधा देवी, प्रभावती, खुशबू, राजमती, शकुन्तला, किरन, लक्ष्मी, मथुरा, अनारा, सुमित्रा, किरन मिश्रा, शशिकला, पूनम, किसमती, लक्ष्मीना, राधा, विन्द्रावती, बिन्दू, केतकी, सरस्वती, पनावती के साथ ही बड़ी संख्या में महिलासभा की पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय महिलायें शामिल रहीं।