Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा की सरकार में समाज के सभी वर्ग परेशान-अंकुर वर्मा

बस्ती । मजबूत संगठन की ताकत से कांग्रेस आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में साम्प्रदायिक जातिवादी दलों को करारी शिकस्त देगी। इसके लिये ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान में भागीदारी आवश्यक है। यह विचार कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बुधवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के रामपुर न्याय पंचायत के बरसाए ग्राम में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया।
कहा कि भाजपा की सरकार में समाज के सभी वर्ग परेशान है, अन्नदाता सड़कांे पर है, अर्थ व्यवस्था की हालत दयनीय है, बेरोजगारी, मंहगाई लगातार बढ रही है किन्तु भाजपा उपलब्धियों का नाकारा ढोल पीट रही है। आने वाले ग्राम पंचायत और विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस छल फरेब करने वाली भाजपा को करारा जबाब देगी।
अल्पसंख्यक कमेटी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव अयाज अहमद ने कहा कि सैकड़ों किसानों की आन्दोलन के दौरान मौत हो गई किन्तु प्रधानमंत्री मोदी की आंखों से आसू नहीं झलके किन्तु अब वे राज्यसभा में आंसू बहाने का ढोंग कर रहे हैं। कहा कि उन्हे हकीकत का सामना करते हुये किसानों की मांगों को स्वीकार कर लेना चाहिये। देश प्रदेश की जनता अब भाजपा के झूठ को पहचान चुकी है।
संगठन सृजन अभियान की बैठक में पंकज द्विवेदी अनुराग पाण्डेय ,अब्दुल वदूद, निसार अहमद ,अब्दुल कादिर, मुजाहिद, अब्दुल वाजिद, आज्ञाराम, विनोद कुमार,मो अली, समीर, अशफाक, अब्दुल गनी, सोनू तिवारी के साथ ही स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।