Monday, May 6, 2024
क्राइम

नर्स के साथ बलात्कार, डॉक्टर गिरफ्तारP

लखनऊ। भाभी के इलाज में मदद के बहाने नर्स को घर ले जाकर उसके साथ दुराचार करने वाले डाक्टर धीरेंद्र यादव को काकोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसीपी काकोरी अर्चना सिंह के मुताबिक बुधवार तीन फरवरी को महिला नर्स ने मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़िता के मुताबिक एक निजी अस्पताल में वह डाक्टर के साथ कार्यरत थी। मंगलवार को आरोपी ने उसके घर चल कर भाभी के इलाज में मदद करने की बात कही थी। सहयोगी डाक्टर के कहने पर नर्स उनके साथ घर गई थी। जहां आरोपी ने नशीली चाय पिला कर दुराचार किया था। एसीपी ने बताया कि डा. धीरेंद्र यादव मूलत: सण्डीला का रहने वाला है। दुबग्गा आम्रपाली योजना में भी उसका मकान है। जहां पर आरोपी ने नर्स के साथ दुराचार किया था। शुक्रवार को दुबग्गा-कानपुर बाइपास चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।