Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

आमआदमी पार्टी की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बस्ती। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जारी विधानसभा वार समीक्षा के क्रम में आज सदर विधानसभा की समीक्षा बैठक हरदिया चौराहे पर हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता संतोष दूबे ने कहा उत्तर प्रदेश चुनावों में सक्रिय भागीदारी की घोषणा के बाद पार्टी में शामिल होने का सिलसिला तेज हो गया है। रोजाना सैकड़ों लोग पार्टी की की सदस्यता ले रहे हैं।

महाराष्ट्र और पंजाब में पंचायत चुनाव में मिली अच्छी सफलता से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह है। उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। उन्होने कहा प्रदेश की योगी सरकार बुनियादी विकास में विफल रही है। खराब सड़कें, जर्जर प्राथमिक विद्यालय, दलालों और धन्नासेठों के चंगुल में फंसी स्वास्थ्य व्यवस्था ने नागरिकों को विकल्प तलाशने को मजबूर कर दिया है। आम आदमी पार्टी आगामी चुनावों में यह स्थान लेने में सक्षम है जनता इस बात को भलीभांति समझ रही है। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने अपना विवरण दिया।

शेषनाथ चौधरी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी साथ ही सदर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों लोग पार्टी में शामिल हुये। कार्यक्रम शुरू होने से पहले महात्मा गांधी को उनके पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देते हुये उनके योगदान को याद किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद, पूर्व में लोकसभा चुनाव लड़ चुके व्यापारी नेता आनंद राजपाल, बौद्धिक प्रकोष्ठ के अशोक श्रीवास्तव, इरशाद अली, चन्द्रभान कनौजिया, केपी भारती, जनकराज, परमात्मा प्रसाद, सत्यप्रकाश चौधरी, तिलकराम चौधरी, सदर विधानसभा प्रभारी विरेन्द्र गुप्ता, रोशन चौधरी, मुरली यादव, विक्रमवीर सिंह, हरैया वि.स. प्रभारी सुरेश सिंह, रामसूरत चौधरी, सुशीला देवी, रंजू देवी, रंजना आदि मौजूद रहीं।