सांसद के प्रयास से बस्ती को मिली 8 नई नगर पंचायत, लोगो मे हर्ष का माहौल
बस्ती।लोकसभा चुनाव वर्ष 2014 में बस्ती जनपदवासियों ने सर्वांगीण विकास के जिस सोच और स्वप्न के साथ हरीश द्विवेदी को जिले का प्रतिनिधित्व सौंपा था, वह दिन प्रतिदिन साकार हो रहा है।
बस्ती के मुंडेरवा, गनेशपुर, नगर बाजार और कप्तानगंज को नगर पंचायत बनाया जाना उसी क्रम का एक हिस्सा है। इससे पूर्व पिछले ही वर्ष भानपुर और गायघाट को भी नगर पंचायत बनाया गया। वर्ष 2014 से पहले जिले में सिर्फ बस्ती नगर पालिका, हरैया और बभनान नगर पंचायत था। अब रुधौली, बनकटी, गायघाट, भानपुर, कप्तानगंज, गनेशपुर, नगर बाजार और मुंडेरवा के नगर पंचायत होने से जनपद में कुल 8 और नगर पंचायत हो गया। जो संख्या पहले 03 थी वह अब 11 हो गयी। विकास के इसी तीव्र गति से यह कहा जा सकता है कि जो काम पिछले 67 वर्षों में हुआ था उसका चार गुना विकास कार्य विगत 6 वर्षों में हुआ है। आगे भी जिले अन्य प्रमुख ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का क्रम जारी रहेगा। सांसद हरीश द्विवेदी जी को इस बड़ी उपलब्धि के लिए समस्त जनपदवासियों ने आभार व्यक्त किया।