अमृत महोत्सव के लिये मलिन बस्तियों तक पहुंचा भारत उदय
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत दिवस को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से भारत उदय संस्था द्वारा लगातार जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। अध्यक्ष पंकज ने बताया कि शुक्रवार को रक्षाबन्धन के दिन शहर के आस पास की मलिन बस्तियों को जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को अपने घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराने का आग्रह किया गया। पंकज ने बताया कि लम्बे संघर्षो के बाद मिली आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। पूरा देश इस खुशी को साझा कर रहा है।
जागरूकता अभियान में मो. अशरफ, शानू गुप्ता, पूनम यादव आदि ने हिस्सा लिया।