Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य का जनपद प्रथम आगमन को लेकर सपाइयों ने किया स्वागत

सन्तकबीरनगर। जनपद खलीलाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग सरैया बाईपास पर समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्या के जनपद प्रथम आगमन को लेकर जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्या का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गौरतलब हो की स्वामी प्रसाद मौर्या राष्ट्रीय राज्य मार्ग से होते हुए लखनऊ से गोरखपुर व कुशीनगर जाने की सूचना मिलने पर सपाइयों ने स्वागत समारोह का कार्यक्रम अचानक बना लिया जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौहर अली खान, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव लोरिक यादव निवर्तमान पूर्व अध्यक्ष, को इस बात की सूचना मिलने पर विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य का राष्ट्रीय राजमार्ग सरैया बाईपास पर जाकर सपाइयों ने अपने नेता का स्वागत किया। इस दौरान मौजुद रहे जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौहर अली खान, निवर्तमान पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव, जय राम पांडे, रमेश यादव, राम दरस यादव ,कौशल चौधरी, अजीम खान, रविंदर यादव, अरविंद वर्मा, राजेश मौर्या सहित आदि लोग मौजूद रहे।