Breaking News

जीवीएम कान्वेंट स्कूल में “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” उत्सव एवं “टीचर्स-प्यूपिल्स डे” बड़े ही उमंग से मनाया गया

बस्ती। जी. वी. एम. कान्वेंट स्कूल में “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” उत्सव एवं “टीचर्स-प्यूपिल्स डे” बड़े ही उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में नर्सरी के बच्चे राधा-कृष्ण के गेट-अप में सज-धज कर विद्यालय आये। बच्चों ने माखन की मटकिया फोड़ी एवं खूबसूरत नृत्य के साथ समां बांध दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह जी ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों को शिक्षा देने के अतिरिक्त उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारे देश में मनाये जाने वाले सभी त्योहारों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करवाता है, जिससे उनके अन्दर की छिपी प्रतिभा का निखार होता है। बच्चे विभिन्न वेशभूषाओं में बड़े ही आकर्षक लग रहे थे, श्रीकृष्ण के गेट-अप में दिव्या, स्वराज, विनायक, अक्षित, वेदा, आयुष, नारायण, सार्थक, अनन्त, अद्यांश, अयोश, समृद्धि, जेसिका, अनिका, श्रेयांश, अक्षिती, अच्युत, मयंक, माधव, शौर्य, एवं राधा के गेट-अप में ईशा, श्री, जारा, धन्य, विधि, तृप्ति, शान्वी, अद्विका, मरियम, समारा, डेविस, अन्वी, प्रज्ञा ने सभी को आकर्षित कर एवं सम्मोहित कर दिया। टीचर्स-प्यूपिल्स डे के अन्तर्गत आज बच्चे टीचर्स की भूमिका में नजर आये और उन्होंने विभिन्न कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाकर अपनी भूमिका का बखूबी निर्वाह किया। इस कार्यक्रम में बच्चों में बहुत ही उत्साह था, सुबह से बच्चे टीचर्स के गेट-अप में विद्यालय आये और उन्हें टीचर्स वाली पूरी जिम्मेदारी दे दी गयी। टीचर्स की भूमिका में तृप्ति, सारा, शिफा, पीहू, हार्दिक, कार्तिक, श्रेया, प्रज्ञा, अदिति, अशिता, अल्तसा, लक्ष्य, अभि, प्रखर, आर्यन, आदित्य, सौरभ, राघव, वैष्णवी, विसात, अजमल, आयत, पलक, अशिका, अनन्त, अवन्तिका, आकृति, सर्वज्ञ, श्रेयांश, जिया, सात्विक, मथू, साहिबा, नमरा, गौरी, सादिया, अनमोल, सास्वी, इशा, इक्षु, सायना, सफा, भावनी, दिशा, राजश्री, वशिका, श्रद्धा, रोशनी, प्रियांशी, अत्तिका, समीमा, अलिशा, साक्षी, राजश्री, सृष्टि, हर्ष, कार्तिक, नूरफातिमा, निधि, खुशबू, अन्नपूर्णा, जेबा, सिमरन समेत सैकड़ों बच्चों ने अपनी शिक्षण प्रतिभा का लोहा मनवाया। बाद में बच्चो के उत्साह वर्धन हेतु स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह जी ने उन्हें पुरस्क़ृत किया और प्रमाणपत्र प्रदान किया इस अवसर पर इस अवसर पर शिवानी, ममता, हिना, रेशमा, प्रतीक्षा, सूरज, राकेश, राजेश, साकेत, पवन, गिरीश, मिनाक्षी, सावित्री, सुचिता, नमरा, निगहत, दिवाकर, प्रवीन, अरविन्द, सुशील, नीरज, महिमा, आदि शिक्षक एंव शिक्षिकाए उपस्थित रहे ।

Check Also

श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए इंजीनियर अरविंद पाल, स्वर्गीय कल्पनाथ सोनकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन

बस्ती। रविवार को निवर्तमान विधायक रवि सोनकर के पूज्य पिता एवं निवर्तमान सांसद स्वर्गीय कल्पनाथ …