Breaking News

दुबौला चौराहे से बड़ोखरनाथ शिव मंदिर तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कप्तानगंज/बस्ती। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए दुबौला चौराहे से बड़ोखरनाथ शिव मंदिर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष लवकुश शुक्ल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुशील सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पांडेय, गणेश नारायण मिश्रा, मंडल प्रभारी श्री विनय सिंह भारद्वाज तथा स्वामीनाथ पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

यात्रा बड़ोखरनाथ शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा।