Breaking News

जबरिया विवादित जमीन में नाली निर्माण रोकने की मांगः विरोध करने पर दबंगों ने पत्नी को मारा पीटाः छीन लिया मंगलसूत्र

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बडकुईयां गांव में जमीनी विवाद में मार पीट और रामवृक्ष की पत्नी का मंगलसूत्र छीन लिये जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में रामवृक्ष पुत्र रामबहोर ने वाल्टरगंज पुलिस को लिखित सूचना देकर मामले में न्याय की गुहार लगाया है।
वाल्टरगंज पुलिस को दिये पत्र में रामवृक्ष ने कहा है कि ग्राम प्रधान राम सुभाव, राम जी, बिन्द्रावती देवी पत्नी धर्मराज, मीरा देवी पत्नी लालजी, प्रेमा देवी पत्नी रामजी, रामजी पुत्र रामपियारे व अन्य के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। तथा उसी के संबंध में सिविल जज जू०डि० वाद सं0 242 के यहां लम्बित भी है फिर भी विपक्षी राम सुभाव व अन्य उसी विवादित जमीन में नाली निर्माण कराना चाह रहे हैं । 21 मई को राम सुभाव व अन्य सहयोगियों ने विवादित जमीन पर धावा बोल दिया और उसकी पत्नी को मारा पीटा, गले में पहने हुये मंगलसूत्र को छीन ले गये । वाल्टरगंज पुलिस इस प्रकरण में गत 11 फरवरी को धारा 126,135 की कार्यवाही भी कर चुकी है फिर भी राम सुभाव व उनके सहयोगी आदि आमादा फौजदारी हैं। रामवृक्ष ने पत्नी के छीने गये मंगलसूत्र को दिलाने के साथ-साथ निर्माण कार्य रूकवाने की मांग किया है।

Check Also

बिना डिग्री पाइल्स ऑपरेशन का आरोप, महिला मरीजों का वीडियो वायरल होने पर उठा सवाल

बस्ती। शहर के जीवनदायनी, हर्ष, आदर्श गोल्डेन हॉस्पिटल से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा …