Breaking News

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: सरिया-डंडे से हमला, युवती का सिर फटा—मुकदमा दर्ज

संत कबीर नगर। जिले के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भैसा सेहरी में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पीड़ित रामप्रताप पुत्र सुदेश्वरी ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश और जमीन के बंटवारे को लेकर विपक्षी पक्ष ने घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित के अनुसार, घटना 23 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे की है। आरोप है कि गांव के ही रामशब्द, रामबहादुर, अनिल (पुत्रगण विन्देश्वरी) तथा गोविंद, अनुराग (पुत्रगण रामशब्द) एकराय होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और उनकी पत्नी उषा देवी व बेटी ज्योति को गाली-गलौज देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लोहे की सरिया और डंडों से हमला कर दिया।
हमले में उनकी बेटी ज्योति का सिर फट गया, जबकि पत्नी को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर जब रामप्रताप घर की ओर आ रहे थे, तभी गांव के पास ही आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और सरिया-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उनका पैर टूट गया और सिर में भी गंभीर चोट आई।
घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित परिवार को बचाया। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

Check Also

ईद पर डॉ. आफताब खान का संदेश: अमन-चैन और बेहतर सेहत ही सबसे बड़ी नेमत

-ईद पर डॉ. आफताब खान ने दी शुभकामनाएं ■ “सबको बेहतर सेहत और भाईचारा मिले” …