Breaking News

दुबई में निधन के बाद फैज आलम खान का शव डुमरियागंज पहुँचा, शाम 6 बजे होगी जनाज़े की नमाज़

बस्ती। दुबई में निधन के बाद फैज आलम खान का पार्थिव शरीर आज डुमरियागंज पहुँचा। उनके इंतकाल की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। स्टार हॉस्पिटल के चेयरमैन एतेशाम ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय फैज आलम खान के निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है। उन्होंने बताया कि आज शाम 6 बजे फैज आलम खान की जनाज़े की नमाज़ अदा की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को सब्र अता करे।

Check Also

बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने किया पूजन-अर्चन

बस्ती। पूर्व ब्लाक प्रमुख नाथनगर राकेश चतुर्वेदी मंगलवार को प्रसिद्ध बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। …