Breaking News

सूर्या एजुकेशनल ग्रुप की ओर से चार दिवसीय छठ महापर्व पर व्रतियों को शुभकामनाएं

संतकबीरनगर। सूर्य उपासना का लोकपर्व छठ महापर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सूर्या एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं विद्यालय परिवार ने सभी व्रती माताओं-बहनों और श्रद्धालुजनों को चार दिवसीय छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

विद्यालय परिवार ने कहा कि छठ पर्व आस्था, पवित्रता और आत्मसंयम का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, स्वच्छता और सामूहिक सहयोग का भी संदेश देता है।

श्री चतुर्वेदी ने अपने संदेश में कहा कि सूर्य देव सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और निरोगता का प्रकाश फैलाएं। उन्होंने नगर एवं जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि वे छठ घाटों पर स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखें ताकि यह पावन पर्व पूरी गरिमा के साथ संपन्न हो सके।

सूर्या एजुकेशनल ग्रुप ने अपने संदेश के माध्यम से सभी व्रती एवं क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रेषित कीं है।

Check Also

शिक्षा जगत के महामना पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी को नमन, भिटहा में उमड़ा जनसैलाब

शिक्षा जगत के महामना को नमन, भिटहा में उमड़ा जनसैलाब पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी की …