Breaking News

राम प्रसाद चौधरी की ओर से चार दिवसीय छठ महापर्व पर व्रतियों को शुभकामनाएं

बस्ती। सूर्य उपासना का लोकपर्व छठ महापर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर सांसद राम प्रसाद चौधरी ने सभी व्रती माताओं-बहनों और श्रद्धालुजनों को चार दिवसीय छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने  कहा कि छठ पर्व आस्था, पवित्रता और आत्मसंयम का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, स्वच्छता और सामूहिक सहयोग का भी संदेश देता है।

श्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि सूर्य देव सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और निरोगता का प्रकाश फैलाएं। उन्होंने नगर एवं जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि वे छठ घाटों पर स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखें ताकि यह पावन पर्व पूरी गरिमा के साथ संपन्न हो सके।

सांसद राम प्रसाद चौधरी ने अपने संदेश के माध्यम से सभी व्रती एवं क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रेषित कीं है।

Check Also

महादेवा विधानसभा से चुनावी मंशा मजबूत, युवा समाजसेवी तेजाजी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

गायघाट/बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी उस समय और तेज हो गई जब युवा …