Breaking News

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी की ओर से चार दिवसीय छठ महापर्व पर व्रतियों को शुभकामनाएं

बस्ती। सूर्य उपासना का लोकपर्व छठ महापर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पूर्व विधायक 310 बस्ती सदर ने सभी व्रती माताओं-बहनों और श्रद्धालुजनों को चार दिवसीय छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने  कहा कि छठ पर्व आस्था, पवित्रता और आत्मसंयम का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, स्वच्छता और सामूहिक सहयोग का भी संदेश देता है।

श्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि सूर्य देव सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और निरोगता का प्रकाश फैलाएं। उन्होंने नगर एवं जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि वे छठ घाटों पर स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखें ताकि यह पावन पर्व पूरी गरिमा के साथ संपन्न हो सके।

दयाराम चौधरी पूर्व विधायक बस्ती सदर ने अपने संदेश के माध्यम से सभी व्रती एवं क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रेषित कीं है।

Check Also

बनकटी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवदंपत्तियों को मिला सहयोग

बनकटी, बस्ती (वकील अहमद सिद्दीकी) सोमवार को बनकटी ब्लॉक सभागार कक्ष में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह …