राष्ट्रवीर सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा के स्थापना हेतु श्रीराम चौहान को ज्ञापन
संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) जनपद सन्त कबीर नगर विधान सभा धनघटा चौराहे पर राष्ट्र रक्षक, सनातन संस्कृति, धर्म रक्षक नाग भारशिव कुल दिवाकर भरतवंशी श्रावस्ती सम्राट राष्ट्र वीर महाराजा श्री सुहेलदेव राजभर जी का भव्य विशालकाय मूर्ति स्थापित किए जाने हेतु माननीय मंत्री उत्तर प्रदेश श्री श्रीराम चौहान जी से आवेदन प्रस्तुत करते हुए शैलेश कुमार राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामसहाय राजभर, लाची देवी राजभर, अनिरूद्ध निषाद, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामकरन सिंह आदि रहे।