Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर निकली पद यात्रा

बस्ती। मंगलवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिलाने, बस्ती शहर में मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर कटेश्वर पार्क स्थित बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से जिलाधिकारी कार्यालय तक पद यात्रा निकाली गई। मोर्चा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रेम नन्दबंशी के संयोजन में निकाली गई इस पद यात्रा में बहुजन क्रान्ति मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रीय नाई महासभा के साथ ही अनेक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिलाने, बस्ती शहर में मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर निकली यात्रा कटेश्वरपार्क, गांधीनगर, कम्पनीबाग चौराहा, पानी की टंकी होेते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से भेजा गया। पद यात्रा में मुख्य रूप से बुद्ध प्रिय पासवान, हृदय गौतम, राम सुमेर यादव, आर.के. आरटियन, ओंकार शर्मा, मुकेश वर्मा, प्रद्युम्न ठाकुर, राहुल शर्मा, रामकिशोर ठाकुर, विकास शर्मा, राजकुमार, विजय कुमार, पवन वर्मा, अभिनन्दन शर्मा, कैलाश चन्द्र, हरिकेश, प्रवेश शर्मा, बिश्राम शर्मा, शनि शर्मा, जामवन्त कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।