Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

ध्वज शिष्टाचार के साथ शुरू हुआ,राज्य पुरस्कार जाँच शिविर

बस्ती।उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यालय महानगर लखनऊ के निर्देश पर,जिला संस्था बस्ती के तत्वाधान में पाँच दिवसीय राज्य पुरस्कार जाँच शिविर का उद्घाटन राजकीय इण्टर कालेज के परिसर में शुरू हुआ,उद्धघाटन अवसर पर नव नियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला मुख्यायुक्त डी.एस. यादव ने कहा कि जनपद की स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियों में और तेजी लाई जाएगी, स्काउट गाइड के कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
निवर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक बृज भूषण मौर्य,सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त सुरेश प्रसाद तिवारी,लीडर ऑफ द कोर्स स्काउट राकेश सैनी,लीडर आफ द कोर्स गाइड किरन देवी, स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह,गाइड कमिश्नर नीलम सिंह,जिला सचिव डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह,जिला उप सचिव घनश्याम सिंह,कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा,जिला प्रशिक्षण आयुक्त,जिला स्काउट मास्टर डॉ. कुलदीप सिंह,जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड,जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय,जिला संगठन कमिश्नर स्काउट अमित कुमार शुक्ला,स्काउट मास्टर अजय कुमार वर्मा,माता प्रसाद त्रिपाठी,जिला स्काउट मास्टर सिद्धार्थनगर महेश कुमार,अरविन्द यादव,अमर चंद्र वर्मा,सरोज सिंह,ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट अबु अनस मेकरानी,ट्रेनिंग नेहा गुप्ता,शीबा इदृशी,शालनी गुप्ता,शबनम खातून आदि मौजूद रहीं।