Saturday, June 1, 2024
बस्ती मण्डल

भाकियू ने देईसाड़ चौराहे पर पांच सुत़ीय मागों को लेकर किया पंचायत सौपा ज्ञापन

बनकटी/बस्ती।किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में देईसाड़ चौराहे पर पंचायत लगायी। जिसमें किसान विरोधी कानुन नीरस्त करने, दिल्ली बार्डर पर धरने के दौरान शहीद किसानों की मुआवजा, सड़क दुर्घटना में मृतक फुलकुमारी के परिजनों को 10 लाख कि मुआवाज , लालगंज से परमेस्वर पुर संतकबीरनगर पर माईनर लगाने व किसानों का गन्ना बकाया ब्याज सहित देने व खाद डीजल के मुल्य बृद्धि पर रोकने सहित 5 सुत़ीय मागों लेकर जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्र पति संबोधित ज्ञापन थाना प़भारी उपनिरीक्षक राम गति को सौंपा तथा किसान विल को जलाकर विरोध प़दर्शन किया।
पंचायत में रामनवल किसान ,रामफेर चौधरी, घनश्याम चौधरी नाटे चौधरी दिलीप चौधरी सहित पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को चेताया कि समय से किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे तथा किसानों से 26 जनवरी को टक्कर के साथ मुन्डेरवा किसान शहिद स्मारक पर पहुँच कर जिलाधिकारी के यहाँ धरना प़दर्शन को सफल बनाने की अपील किया है /
इस पर प्रशासन के उपनिरीक्षक एस आई राम गति के पंचायत में आकर आश्वासन देने पर किसानों ने सभा समाप्त किया/
किसानों के आक़ोश को देखते हुए जिला प़शासन ने लालगंज उपनिरीक्षक को पंचायत भेजा तथा किसानों की मांगे सुनीं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नोखे लाल ,बलिराम चौधरी ,मोहम्मद मुर्तजा ,चंद्रभान ,रामसागर ,राम सुरेश, लाल जी चौधरी ,हरि प्रकाश चौधरी ,अनिल चौधरी ,इंद्रेश ,चुम्मन, दयाराम ,जग राम, राम दौड़, रामजी ,राम सुभाग ,हृदय लाल यादव, रामफेर चौधरी,,मोहम्मद हसन, नूरुल ,परमात्मा चौधरी, दीनदयाल चौधरी, दान बहादुर चौधरी, दीनदयाल चौधरी ,भैया राम चौधरी ,रामवृक्ष चौधरी, आदि उपस्थित रहे