Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ चेयरमैन बने गिरजेश पाल

बस्ती । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृपाशंकर मिश्र ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की सहमति पर गिरजेश पाल को जिला कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला चेयरमैन मनोनीत किया है।
गिरजेश पाल को जिला कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला चेयरमैन मनोनीत किये जाने पर बाबूराम सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, साधूसरन आर्य, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ शीतला शुक्ल, आदित्य त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, अनिरूद्ध त्रिपाठी, सुरेन्द्र मिश्र, रामभवन शुक्ल, अतीउल्ला सिद्दीकी, मानिकराम मिश्र, रामधीरज चौधरी, शेषमणि उपाध्याय, कौशल किशोर श्रीवास्तव, शिव प्रसाद चौधरी, अनिल तिवारी, गंगा मिश्र, सूर्यमणि पाण्डेय, मो. रफीक खां के साथ ही अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।