Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

बस्ती उधोग व्यापार मंडल का हुआ सांगठनिक विस्तार संध्या दीक्षित बनी महासचिव

बस्ती । बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का सांगठनिक विस्तार करते हुये जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने योगेश गुप्ता को उद्योग मंच का जिलाध्यक्ष नामित किया है। इसके साथ ही संध्या दीक्षित को महिला विंग को जिला महासचिव एवं मो. रफीक खां को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी। सुधीर पाण्डेय एवं सुनील कुमार सैनी ने संगठन की सदस्यता ली।

मंगलवार को संगठन के कार्यालय पर बैठक आयोजित कर नये पदाधिकारियों व सदस्यों का जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने माला पहनाकर स्वागत किया और उनके हितों के लिये संघर्ष की प्रतिबद्धता दोहरायी। बैठक में इण्डस्ट्रियल एरिया मे स्थापित औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं तथा विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे व्यापारियों के शोषण पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों ने इण्डस्ट्रियल एरिया की सड़क नाली, पथ प्रकाश, पथ प्रदर्शक आदि को लेकर अधिकारियों से मिलने की बात कही।

जिला पंचायत द्वारा सम्पत्ति एवं वैभव कर लगाये जाने की निंदा की गयी। व्यापारियों ने कहा एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। बैठक में महामंत्री सुर्यकुमार शुक्ल, उद्योग मंच के महामंत्री अभिषेक जायसवाल, सोनू गुप्ता, विमल सावलानी, विजय कुमार गुप्ता, शुभम गुप्ता, सौरभ गुप्ता, संयम अरोरा, अनिल गुप्ता, धर्मेन्द्र चौरसिया, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, परशुराम चौधरी, रविन्द्र कश्यप, रामप्रकाश गुप्ता, पवन लोहिया आदि मौजूद रहे। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई व शुभकामनायें दिया।