Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

राजू कन्नौजिया को स्टार कार्यकर्ता सम्मान

बस्ती । भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव राजू कन्नौजिया को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कोरोना संकट काल में योगदान एवं संगठन की मजबूती के लिये किये जा रहे कार्यो को देखते हुये स्टार कार्यकर्ता से सम्मानित किया गया है। राजू कन्नौजिया ने बताया कि उनके योगदान की प्रियंका गांधी ने सराहना करते हुये हौसला बढाया है।

राजू कन्नौजिया को स्टार कार्यकर्ता से सम्मानित किये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्र्रेमशंकर द्विवेदी, डा. राकेश कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, राकेश, जगदीश शर्मा, जितेन्द्र सहित पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।