Breaking News

पर्यावरण को अनुकूल रखने के लिए इनर व्हील ने किया पौधारोपण

बस्ती। इनर व्हील क्लब बस्ती मिड टाउन द्वारा जिला अस्पताल में पौधारोपण किया गया l हमने पौधे लगाकर वातावरण को अनुकूल और हरा भरा रखने में अपना योगदान देने की कोशिश की है l
जिला अस्पताल में हमने सेनेटरी पैड का भी वितरण किया इनर व्हील के अध्यक्ष श्रीमती आशा अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं माहवारी के दौरान स्वच्छता का ध्यान नहीं रख पाती जिससे गंभीर परिणाम हो सकते हैं महिलाओं को बताया कपड़े की बजाए सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें एवं मासिक धर्म के दौरान उनकी स्वच्छता और स्वास्थ्य पर इसके प्रतिकूल प्रभाव के बारे में जागरूक करते हुए लगभग 50 महिलाओं को लाभान्वित किया इस दौरान सचिव साधना गोयल तूलिका अग्रवाल उमा अग्रवाल और दीपिका गुप्ता आदि मौजूद रही

Check Also

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में पीटीएम के दौरान उमड़ा अभिभावकों का विश्वास, बच्चों के प्रदर्शन ने जीता दिल

बस्ती। शनिवार को राजन इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित शिक्षिका-अभिभावक सम्मेलन का माहौल भावनाओं और संतोष …