Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

किसान बिल के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया पैदल मार्च

हर्रैया/बस्ती।किसान आंदोलन के समर्थन में सपा लगातार सड़कों पर है। आए दिन सपा द्वारा ट्रैक्टर रैली, बाइक रैली आदि के द्वारा बिल का विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष यज्ञेश पाण्डेय के नेतृत्व में केनौना चौराहे से रजवापुर तक पैदल मार्च निकालकर बिल का विरोध किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। पैदल यात्रा कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया, जिससे पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं में नोक-झोंक हुई। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि बिल वापस होने तक विरोध जारी रहेगा। पैदल यात्रा में एस पी चौधरी, रामसूरत, गुलाम गौस खान, सूर्यमणि यादव, दिवाकांत शुक्ला, शैलेश पांडे, गोपाल तिवारी, अजय कुमार गुप्ता, नन्द किशोर जयसवाल, नीरज तिवारी, सोनू पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।