Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजन इंटरनेशनल एकेडमी योग शिविर का आयोजन सम्पन्न

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा राजन इंटरनेशनल एकेडमी पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें योग प्रशिक्षक चंद्र प्रकाश चौधरी व अशोक पाण्डेय द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया गया।जिसमें मुख्य रूप से शीर्ष आसन,ताड़ आसन,भुजंग आसन, अनुलोम विलोम,सूर्य नमस्कार,सर्प आसन, वक्र आसन आदि कराया गया और लाभ से भी परिचित कराया।

Oplus_131072

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा गोपेश्वर त्रिपाठी जी, क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हे, उपस्थित रहे। सभी को योग करने व स्वस्थ जीवन के लिए संकल्प दिलाया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा दिलीप पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम का संयोजन संजीव पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह राना, विमल पाण्डेय, जितेन्द्र यादव, सुधाकर पाण्डेय, दुर्गेश चौहान, अशोक कुमार, अरुण पाण्डेय, पंकज मिश्रा, दिलीप कन्नौजिया, वेद प्रकाश त्रिपाठी जी, राकेश यादव, अरविंद चौधरी सुनील विश्कर्मा, अमित मिश्रा, अमित पाण्डेय, राकेश त्रिपाठी, राम स्वरूप यादव, प्रमोद त्रिवारी, शिवांश उपाध्याय आदि सम्मिलित रहे