Sunday, May 19, 2024
हेल्थ

कंसीव करने में हो रही है देरी तो अपनाएं यह उपाय

हेल्थ। किसी भी स्त्री के लिए मां बनना दुनिया की सबसे बड़ी खुशी है, जिसकी तुलना किसी अन्य खुशी से बिल्कुल भी नहीं की जा सकती। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि महिला चाहते हुए भी गर्भवती नहीं हो पाती और तब उसे निराशा होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बेहद आसानी से कंसीव कर पाएंगी। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

जानें अपना मासिक धर्म चक्र

स्त्री रोग विशेषज्ञ कहती हैं कि अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं और चाहती हैं कि इसमें आपको सफलता प्राप्त हो तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने मासिक धर्म चक्र और उस दौरान शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में जानें। यह आपको इस बात को जानने में मदद करता है कि आप कब फरटाइल हैं और गर्भवती होने में सक्षम हैं। एक महिला का ऑव्यूलेशन पीरियड आमतौर पर उसके मासिक धर्म चक्र के बीच में प्रति माह कुछ दिनों का होता है।

खानपान पर करें फोकस

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि आपका आहार भी आपकी फर्टिलिटी पर काफी असर डालता है। इसलिए अगर आप कंसीव करना चाहती हैं तो यह सबसे जरूरी है कि पहले आप अपने खानपान पर फोकस करें। आप अपनी डाइट में हेल्दी व पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करें। संतुलित आहार लें और अगर आप दोनों में से कोई भी धूम्रपान या अल्कोहल का सेवन करता है तो उसे छोड़ दें। वहीं कैफीन का सेवन भी बेहद सीमित मात्रा में करें।

खुद को करें रिलैक्स

आपको शायद पता ना हो लेकिन बहुत अधिक तनाव भी आपकी कंसीव करने की क्षमता को डैमेज करता है। इसलिए जहां तक हो सके, खुद को रिलैक्स करें। छोटी−छोटी बातों पर तनाव ना लें और खुद को रिलैक्स करने के लिए कुछ बेहतरीन एक्टिविटी करें। मेडिटेशन, योगासन व डीप ब्रीदिंग आदि आपको रिलैक्स करने में मदद करेंगे।

दिखाएं डॉक्टर को

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि कई बार कंसीव ना कर पाना या फिर उसमें देरी होने के पीछे आपकी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं। ऐसे में कंसीव करने के लिए जरूरी है कि आप पहले डॉक्टर से मिलें और अपनी समस्या बताएं। उनकी सलाह पर आप कुछ चेकअप करवा सकते हैं और दवाइयों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको कंसीव करने में मदद मिलेगी।

मिताली जैन