Breaking News

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिल ने छात्रों में किया पाठ्य पुस्तकों का वितरण

बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व समावेशी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे निः शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड बस्ती सदर के प्राथमिक विद्यालय मरहा में पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में समानता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतेन्द्र सहाय सहित शिक्षिकाएं संगीता यादव, सुषमा सिंह, ज्योति यादव तथा शिक्षक राम पूजन भारती एवं राम सुंदर सिंह भी उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक श्री सहाय ने शासन द्वारा समय पर पुस्तकों की आपूर्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहती है और वे पूरे सत्र में योजना अनुसार अध्ययन कर सकते हैं।

Check Also

सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी से बढ़ता है हादसों का खतरा, नाबालिगों को वाहन न दें अभिभावक: एआरटीओ प्रियंवदा सिंह

खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने छात्रों को दिलाई …