Thursday, May 9, 2024
बस्ती मण्डल

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी के पिता के निधन पर शोक

बस्ती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी के पिता आशाराम चौधरी के निधन पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव एवं एन.एस.यू.आई. छात्र संघ चुनाव प्रभारी नोमान अहमद ने ब्रजलाल खाबरी के पिता आशाराम चौधरी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेसजन दुःखी परिवार के साथ हैं।