Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बस्ती। भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद पर अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही साथ उपस्थित छात्र छात्राओं ने श्री राम मंदिर और स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों को बनाकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। शाखा के अध्यक्ष कैलाश नाथ दूबे जी ने युवाओं को राष्ट्र की रक्षा का संकल्प दिलवाया। मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश शुक्ल व विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपेश्वर त्रिपाठी उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा के अध्यक्ष कैलाश नाथ दुबे ने बताया स्वामी जी का जो ध्येय वाक्य था ‘उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए’ युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। हमे उनके आदर्शों को अपने जीवन मे उतारना होगा। स्वामी जी के वचनों को उपस्थित समस्त श्रोताओं ने दोहराया। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव पंकज त्रिपाठी द्वारा किया गया। उपाध्यक्ष संपर्क आशीष श्रीवास्तव व वित्त सचिव अनुराग शुक्ल द्वारा आये सभी आम जन मानस का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर सहभोज का भी कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में एस डी एस पब्लिक स्कूल खड़ौहा, सावित्री विद्या विहार, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया।