Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

आर्य वीर दल हिंदू समाज का प्राण है-राजमाता आसमा सिंह

बस्ती 12 जनवरी।नेशनल बुक ट्रस्ट और युवा विकास समिति के सौजन्य से टाउन क्लब बस्ती में आयोजित पुस्तक मेले के छठवें दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आर्य वीर दल बस्ती के बच्चों द्वारा प्रशिक्षक राहुल आर्य के नेतृत्व में सर्वांग सुंदर व्यायाम, जूडो कराटे, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार और स्तूपों का प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजमाता आशिमा सिंह, विशिष्ट अतिथि जगदीश शुक्ला, गोपेश्वर त्रिपाठी, अनुराग यादव, रोशनी और कामना पाण्डेय जिला प्रभारी, महिला पतंजलि योग ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन देवव्रत आर्य और पंकज त्रिपाठी ने किया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि राजमाता आसमा सिंह ने कहा कि आर्य वीर दल हिंदू समाज का प्राण है। प्रत्येक घर के बच्चों में आत्मरक्षा के गुण होने चाहिए। ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि आर्य वीर दल आर्य समाज का सैन्य संगठन है जो देश और धर्म की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। इस अवसर पर युवा विकास समिति द्वारा आर्य वीर दल के संरक्षक वेद कुमार आर्य, कमिश्नरी संचालक मनोज कुमार देवव्रत, प्रशिक्षक राहुल आर्य, राजेन्द्र जायसवालऔर बिन्देश आर्य और आर्य वीर वीरांगनाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला योग प्रशिक्षिकाओं कामना पाण्डेय, रश्मि गुप्ता किरण जायसवाल अर्चना चौधरी और बबली शर्मा को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सावित्री विद्या विहार इंडियन पब्लिक स्कूल ओमनी इंटरनेशनल राजकीय कन्या विद्यालय बस्ती, भारत विकास परिषद के बालक बालिकाओं ने गीत कविता एवं चित्रकला के माध्यम से स्वामी विवेकानंद को याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा प्राप्त की और सहभोज का आनन्द लिया। इसके पश्चात बच्चों ने पुस्तक मेले का निरीक्षण करते हुए खूब पुस्तकें खरीदी। आयोजक बृहस्पति पाण्डेय ने सम्मिलित लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र पाण्डेय, शन्नो दुबे, डॉक्टर नवीन सिंह, शशिकला श्रीवास्तव, राममूर्ति मिश्र, नीलम मिश्रा, संध्या दीक्षित, रजनी मिश्र, राम मोहन पाल, नीतीश कुमार सहित अनेक लोग सम्मिलित रहे।