Saturday, May 11, 2024
बस्ती मण्डल

सात दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य आगाज

बस्ती/ शहर के टाउन क्लब में युवा विकास समिति द्वारा नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया, भारत सरकार के सहयोग से लगाये गए सात दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य आगाज हवन पूजन के साथ हुआ. इसके उपरान्त मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अखिलेश सिंह नें दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रकाशकों द्वारा लगाये गए स्टाल का भ्रमण कर सूक्ष्मता से जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किताबें संस्कृति और चरित्र निर्माण को बढ़ावा देती हैं और हमारे निर्णय लेने की क्षमता में सुधार लाती है। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेला युवाओं को पुस्तकों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा की पुस्तकों का अध्ययन हमारे दिमाग को मजबूत बनाता है। कहा कि पुस्तकों का अपना अलग महत्व होता है. हमें अपनी पीढ़ी को पुस्तकों के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।

विशिष्ट अतिथि नें रानी आशिमा नें कहा की संस्कृति को समझने पर जोर देते हुए कहा कि किसी बुकशॉप में उस शहर की संस्कृति का सार जुड़ा होता है. उसमें शहर की सांस्कृतिक धरोहर के दर्शन होते हैं।

अयोध्या, के डॉ. आचार्य महेश दास उत्तराधिकारी हनुमानगढ़ी अयोध्या व प्राचार्य हनुमानगढ़ी संस्कृत महाविद्यालय अयोध्या नें कहा की बच्चों के लिए चित्र, कहानियों की पुस्तकें हैं, अपनी कल्पना के जरिये कहानी बुनने का अवसर है और साथ में खेल-खेल में उन्हें पर्यावरण, नदियों के संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

वरिष्ट चिन्तक राजेन्द्र नाथ तिवारी नें कहा की बुके नहीं बल्कि स्वागत में बुक देने की परंपरा चलनी चाहिए। फूलों को अधिक समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता जबकि पुस्तकें लंबे काल तक ज्ञान प्राप्ति के लिए साथ बनी रहती हैं। राम कृष्ण मठ के महंथ स्वामी अद्द्या नन्द नें कहा कि पुस्तक मेलों से मनुष्य में ज्ञान की परंपरा विकसित होगी। व्यवसायी रमेश कुमार गुप्ता नें कहा की पुस्तक मेले की यह अनूठी परंपरा शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी। ओम प्रकाश आर्य ने कहा की किताबें समाज में परिवर्तन का आसान माध्यम है।

उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ नवीन सिंह, सन्नो दुबे, डॉ नीलम सिंह, नीलम मिश्र, विनोद कुमार उपाध्याय,अमरेन्द्र श्रीवास्तव, संध्या दीक्षित, डॉ. डी के गुप्ता, गरुन्ध्वज पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, भृगुनाथ त्रिपाठी पंकज, कर्नल केसी मिश्र, सर्वेष्ठ मिश्र, जगदीश शुक्ल, सुरेश पाण्डेय, डॉ. वी. के श्रीवास्तव, माधुरी ने आयोजन को बस्ती के लिए सार्थक प्रयास बताते हुए कहा की पुस्तकों के अध्ययन से तार्किक शक्ति का विकास होता है. संचालन पूर्णिमा श्रीवास्तव नें किया।

*पुस्तकों का हुआ विमोचन*

पुस्तक मेले में अतिथियों द्वारा डॉ राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ की पुस्तक खुशियों की गौरय्या व डॉ वी. के वर्मा के पुस्तक कोविड-19 का लोकार्पण व विमोचन किया गया।

*इन प्रकाशनों नें लगाये हैं स्टाल*

बस्ती पुस्तक मेले में भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट, गीता प्रेस, वैदिक प्रकाशन, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, निखिल पब्लिशर्ष, ऑनलाइन बुक स्टोर, गरुण प्रकाशन,इशिका प्रकाशन, इंडस स्क्राल, अनामिका प्रकाशन, राम कृष्ण विवेकानंद मठ प्रकाशन सहित एक दर्जन से अधिक प्रकाशकों नें अपने पुस्तकों के स्टाल लगायें हैं। जिनमें सबके रूचि की किताबें मौजूद है। प्रकाशकों द्वारा पुस्तकों पर 10 प्रतिशत से लेकर 60 प्रतिशत तक छूट भी प्रदान की जा रही है।

*स्टाल पर पुस्तक प्रेमियों की लगी रही भीड़*

डिजिटल के दौर में भी पुस्तक मेले में पाठकों, लेखकों और प्रकाशकों की अच्छी हलचल दिखाई दे रही है। यहां अलग-अलग भाषा के स्टॉल पर सजी पुस्तकों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास- एनबीटी के स्टॉल पर कई भारतीय भाषाओं के साहित्य का प्रदर्शन किया गया है। नेशनल बुक ट्रस्ट के स्टॉल पर हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, अवधी और संस्कृत में पुस्तकें उपलब्ध हैं।

पुस्तक मेला में बच्चों को आकर्षित करने के लिए जहाँ झूले और फ़ूड स्टाल लगाये गए है वहीँ एक सेल्फी प्वाइंट लगाया गया हैं, जिन पर बच्चों और युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। नेशनल बुक ट्रस्ट के इस सेल्फी प्वाइंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का संविधान देते नजर आ रहे हैं।

*सांसद हरीश द्विवेदी नें पुस्तक मेले में खरीदी पुस्तकें*

बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी बस्ती पुस्तक मेले पहुच कर अपने पसंद की पुस्तके खरीदी और और आयोजकों का हौसला बढाया इस मौके पर उन्होंने कहा की पुस्तकें हमारे जीवन को तराशने का काम करती है। उनके अध्ययन से हमारे मन-मस्तिष्क का विकास होता है। आज भले ही ई-मीडिया का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा हो मगर किताबों की जगह वो कभी नहीं ले सकती। इस दौरान उनके साथ आये लोगों नें भी पुस्तकों की खरीददारी की। सांसद हरीश द्विवेदी नें मोदी जी की पुस्तक देते हुए सेल्फी स्टैंड के साथ फोटो भी खिंचवाया।