Sunday, June 30, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा नेता अरविंद सिंह के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव का आयोजन

बनकटी/बस्ती। दीपावली की पूर्व संध्य पर नगर पंचायत अध्यक्ष बनकटी प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द पाल के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ।आज रुप चौदस के अति पावन अवसर पर चंद्रनगर मथौली में छठ घाट पर ग्यारह हजार दीए जलाकर किया गया।

अरविंद पाल ने कहा कि दीपावली को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है भगवान राम जब रावण को पराजित कर लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या पहुंचे थे तो अयोध्या के लोगों ने भगवान राम का दीप जलाकर भव्य स्वागत किया था।

त्रेतायुगीन इस परंपरा को उसी तर्ज पर आज तक बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। बताया कि के अंतर्गत सभी धार्मिक स्थलों पर अयोध्या की देव दीपावली के तर्ज पर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 11 हजार दिए जलाए जा रहे हैं आने वाले समय में इसे और भव्य रूप से मनाया जायेगा। कहा कि असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में मनाए जाने वाला यह त्यौहार मर्यादा, सत्य, कर्म और सद्भावना का संदेश देता है।
इस अवसर पर क्षेत्र के संभ्रांत एवं काफी सांख्य में नगर पंचायत बनकटी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।