Tuesday, July 2, 2024
साहित्य जगत

आज की ताजा रचना

कोरोना से थोड़ा डरिए।

छठ की पूजा घर पर करिए।

घाव अभी तो गहरा है।
कोरोना का खतरा है।

घर पर ही करिए स्नान।
छठ माता का करिए ध्यान।

करो भीड़ से अब परहेज।
करो न अपने को निस्तेज।

छठ माता को शीश झुकाओ।
नहाय खाय कर पर्व मनाओ।

छठ माता हर व्यथा हरेंगी।
कोरोना को दूर करेंगी।

डॉ. वी. के. वर्मा
चिकित्साधिकारी
जिला चिकित्सालय बस्ती