Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

गणपति बप्पा के पूजन के बाद हुआ विसर्जन

नगर बाजार/बस्ती(शकील खान) गणपति बप्पा मोरया…. मंगलमूर्ति मोरया… कुछ ऐसे ही उद्घोष से शनिवार नगर पंचायत नगर बाजार की सड़कें गूंजती रही। जिसको देखो वही अपने आराध्य गणपति को सबसे शानदार विदाई देना चाहता था। हर तरफ़ रंगों और फूलों की होली खेलने वालों की भीड़ लगी थी।

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तगण नाचते- झूमते नजर आये। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया।

भगवान गणेश की पूजन के पश्चात प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर जगह-जगह चल समारोह निकाला गया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश को विदाई दी। इस दौरान गणपति बप्पा बोरया के जयकारें गूंजते रहे। नृत्य करते हुए चल समारोह में शामिल समिति के सदस्य आकर्षण का केंद्र रहे। सार्वजनिक गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। अनंत चर्तुदशी पर सभी सार्वजनिक पंडालों और घरों में विराजी गई मूर्तियों का विसर्जन नदी में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।
जब श्रद्धालु अपने आराध्य की लेकर मनोरमा तट के घाट पर पहुँचे, तो उनके साथ सेल्फ़ी लेने का दौर शुरू हो गया। वहाँ आए छोटे-बड़े सभी बप्पा की यादों को अपने साथ संजो कर रखना चाहते थे।
थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पाँच गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ है। जिसमे पोखरनी,गोईरी,रिठिया व गोटवा शामिल हैं।