Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

इन्दिरा जी ने कभी भारत के स्वाभिमान से समझौता नही किया-अंकुर वर्मा

बस्ती। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने उनकी जयंती पर शिद्दत से याद किया। कांग्रेस जनों ने स्व. गांधी के चित्र के पर पुष्पार्चन कर उनके योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता एवं दृढ़ निश्चयों के कारण उन्हे आयरन लेडी कहा गया। उनका अदम्य साहस, सभी वर्गो में लोकप्रियता और उनकी वाकपटुता का दूसरा उदाहरण नही मिलता।

1984 में अमृतसर स्वर्ण मन्दिर में हुई सैन्य कार्यवाही की कीमत उन्हे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आज उनकी जयंती पर पूरा देश उन्हे याद कर रहा है। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि इन्दिरा जी ने कभी भारत के स्वाभिमान से समझौता नही किया, वे किसी के आगे नही झुकीं। जाति, धर्म, झूठ जैसी विकृतियां उन्हे स्पर्श तक नही कर पाईं। उनके बनाये आदर्शों पर कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम का संचालन संदीप श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, व्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, अनिरूद्ध त्रिपाठी, कौशल त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, रामभवन शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी, गंगाप्रसाद मिश्रा, शकुन्तला देवी, आदित्य त्रिपाठी, प्रवक्ता मो. रफीक खां, अनिल भारती, बृजेश कुमार आर्या, अलीम अख्तर, रविन्द्र सिंह राजन, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, विकास वर्मा, लालजीत पहलवान, अमर बहादुर शुक्ल, नफीस अहमद, युसुफ अंसारी, राहुल चौधरी, सुहेल अहमद, पवन वर्मा, महेन्द्र श्रीवास्तव, अनुराग पाण्डेय सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।