Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

रोटरी एक आशा की किरण हैँ और इस भरोसे को बनाया रखना हर रोटेरियन का दायित्व है-रो० के० के० श्रीवास्तव

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन का इंस्टालेशन समारोह दुनिया मे भरोसा कायम करने के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मण्डलाध्यक्ष रो0 के0 के0 श्रीवास्तव रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि रोटरी एक आशा की किरण हैँ और इस भरोसे को बनाया रखना हर रोटेरियन का दायित्व है। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम कि शुरुआत हुई। सार्जेंट एट आर्म रो0 संयम अरोड़ा ने वर्ष 2022 -23 के अध्यक्ष रो0 अजीत प्रताप सिंह व सचिव रो0 आशीष को कालर पहनाया तथा मीटिंग कॉल टू आर्डर किया। तत्पश्चात् वर्ष 2022-23 के सचिव ने वार्षिक रिपोर्ट तथा अध्यक्ष ने पूरे वर्ष के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात वर्ष 2022 के अध्यक्ष सचिव ने अपना पदभार अध्यक्ष सचिव 2023 24 रो0 ई0 देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव और रो0 पुनीत पाण्डेय को सौपा। रो0 देवेंद्र ने अपने पूरे कैबिनेट का परिचय सदन से कराया।
मुख्य अतिथि का स्वागत रो0 महेन्द्र कुमार सिंह ने स्टोल पहना कर किया। इसी क्रम मे रो0 आशीष श्रीवास्तव, रो0 उमेश श्रीवास्तव, रो0 कुलदीप सिंह ने समाजसेवी राणा दिनेश प्रताप सिंह, अंकुर वर्मा, डा0 अनिल श्रीवास्तव, अनुराग यादव नेहरू युवा केंद्र, रोटरी क्लब सेन्ट्रल के रो0 एल के पाण्डेय, रो0 मुनुरद्दीन, रो0 अच्युत अग्रवाल, रो0 किशन गोयल, चित्रांश क्लब के राजेश चित्रगुप्त, कृष्ण कुमार प्रजापति, शेष नारायण तथा अन्य आये हुए अतिथियों को स्टोल पहनाकर स्वागत किया। क्लब की फर्स्ट लेडी श्रीमती अनीता श्रीवास्तव ने श्रीमती नेहा वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका तथा श्रीमती सुचिता श्रीवास्तव के द्वारा डा0 प्रमिला सिंह एवं अन्य महिलाओं का स्वागत किया गया।
इसके पश्चात दो बालिकाओं को साईकिल प्रदान की गयी जिसमे पाण्डेय गर्ल्स कालेज एवं के0 पी0 एस0 इंस्टिट्यूट की छात्रा शामिल रही। इसके साथ ही इस वर्ष रोटरी द्वारा 9 बालिकाओं को शिक्षा के लिए अडॉप्ट किया गया है। जिसमे जी0जी0आई0सी0 बस्ती, बेगम खैर गर्ल्स तथा पाण्डेय गर्ल्स की तीन छात्राएं शामिल की जाएंगी।
नये सदस्य के रूप मे रो0 गौरीश सिंह को शामिल किया गया, उन्हें रोटरी पिन पहनाकर सदस्यता दिलाई गयी।
रो0 डॉ0 अश्वनी कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का परिचय पढ़ा।
मुख्य अतिथि रो0 के 0के0 श्रीवास्तव ने रोटरी के विभिन्न योजनाओं को बताया तथा बस्ती मे डायलसिस सेंटर की स्थापना के लिए पूर्ण सहयोग देने की बात दुहराई। उन्होंने जोर देकर कहा कि रोटरी समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लिखने के लिए प्रतिब्ध हैँ।
कार्यक्रम को रो0 मनकेश्वर पाण्डेय, रो0 सुरभि सिंह ने भी सम्बोधित किया।
वोट आफ थैंक्स रो0 डॉ0 के0 के0 सिंह ने प्रदान किया। तत्पशात कार्यक्रम समाप्त की घोषणा हुई। कार्यक्रम का संचालन रो0 मयंक श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नीलम सिंह प्रधानाचार्य, मुस्लिमा खान बेगम खैर, सुरभि सिंह पाण्डेय गर्ल्स कालेज, रो0 प्रमोद गाडिया, कमल गाडिया, कला अग्रवाल, इडा सिंघल, रो0 मनोज अग्रवाल, रो0 सुरेश बावा, रीना बावा, रो0 अविनाश गुप्ता ,रो0 आनंद अग्रवाल, रो0 अरुण भनिरामिका, कौशल त्रिपाठी, रो0 डा0 एस0 के0 त्रिपाठी, रो0 विवेक वर्मा, रो0 डा0 पंकज सिंह, रो0 अनिल पांडेय, रो0 राजन गुप्ता, रो0 प्रभुप्रीति सिंह सचदेवा आदि उपस्थित रहे।