Wednesday, June 26, 2024
Others

प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बीआरसी बनकटी पर की बैठक

बस्ती,बनकटी(वकील अहमद सिद्दीकी) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार गौड़ ने कहा कि धीरे-धीरे सरकार सभी सुविधाओं को हमसे छीनती जा रही है।और हमारी बहुप्रतीक्षित मांग पुरानी पेंशन को बहाल नही कर रही है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा जी के चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा किया है।
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष उमाकांत शुक्ल जी ने सभी शिक्षक साथियों को एकजुटता का संदेश दिया।
बैठक में जिला कार्य समिति के अनुमोदन के उपरांत राम प्रवेश चौधरी, शैलेंद्र कुमार, हरेन्द्र मौर्य एवं योगेन्द्र कुमार सिंह को संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से कृष्ण कांत तिवारी, अनिल कुमार पाठक, अशोक कुमार, खुर्शीद अहमद, भोले प्रसाद, गुरु प्रसाद, कविद्भ नाथ चौधरी, सुनील कुमार, आलोक नाथ वर्मा, अनूप प्रपन्न मिश्रा, हरिश्चन्द्र शास्त्री, चन्द्र प्रताप पाल, शैलेष मणि त्रिपाठी, संगीता देवी, शिव शंकर यादव, हरिश्चन्द्र चौधरी,शेषमणि पटेल महेन्द्र पटेल,मोहम्मद असलम, अशोक पाण्डेय, राजेश कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं शिक्षक एवं शिक्षकाएं मौजूद रही।