Tuesday, May 7, 2024
उत्तर प्रदेश

नगर स्वराज की स्थापना के लिए नगर निगम की कमेटियों में सक्रिय स्वयं सेवी संगठन जरूरी- डा0 चन्द्र शेखर प्राण

लखनऊ, संविधान के 74 वें संशोधन के सम्बन्ध में नगर स्वराज विषय पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी के तत्वावधान में किया जा रहा है।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए नेहरू युवा केन्द्र संगठन के पूर्व निदेशक और तीसरी सरकार अभियान के संस्थापक डा0 चन्द्र शेखर प्राण ने नगर निगम के सम्बन्ध में 74 वें संशोधन की पृष्ठभूमि उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों की वार्ड समितियों के गठन, कार्यों पर विस्तार से चर्चा की, उन्होंने कहा कि सक्रिय स्वयं सेवी संगठनों को वार्ड समितियों में स्थान दिया जाना चाहिए जिससे कि जन सामान्य के लिए उत्कृष्ट प्रस्ताव तैयार कर उनका क्रियान्वयन विधि सम्मत किया जा सके।
कार्यशाला में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजेन्द्र वर्मा ने 74 वें संविधान संशोधन की कानूनी प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर श्रीमती गीता शर्मा ने सिक्किम की एक नगर पालिका का उदाहरण देते हुए वहाँ की नगर समितियों की जानकारी दी।
कार्यशाला का संयोजन श्रीमती रिंकी सिंह व पवन कुमार व लक्ष्मी इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी गोरखपुर के व्दारा किया गया है कार्यशाला का उद्देश्य नगर निगमों में अच्छे विकास तथा 74 वें संशोधन के अनुसार नियमों की जानकारी का प्रचार प्रसार कर जागरूकता लाना है।
कार्यशाला में नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के सेवा निवृत्त एपीए मुकन्द वल्लभ शर्मा, दिशा सेवा संस्था मेरठ के अध्यक्ष अमित मोहन, दिशा ग्रामोद्योग विकास संस्थान मेरठ से दमयन्ती गुप्ता, प्रयाग राज से आर्य शेखर, अश्वनी राजोरिया कोमल फाउंडेशन फिरोजाबाद, गुरू प्रसाद, रामायण जी विज्ञान फाउंडेशन, लखनऊ, कोमल चौधरी एवं प्रदीप यादव सहारनपुर, नाजिम अंसारी बीओसी फैडरेशन प्रयागराज, मोंटी साथी फाउंडेशन गाजियाबाद, बालमुनी कश्यप कासगंज, अरूण शर्मा आगरा, परवीन कुमार शर्मा फिरोजाबाद, करनजीत वर्मा, तन्मय भार्गव वाराणसी, शालिनी सिंह लखनऊ, अवधेश कोमल गोरखपुर, राकेश चतुर्वेदी लखनऊ, सहित 17 नगर निगम 10 पार्षद व 27 स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के व्दारा कार्यशाला में प्रतिभाग किया जा रहा है।