Monday, June 3, 2024
बस्ती मण्डल

सोशल डिस्टनसिंग को ध्यान रखते हुए इको फ्रेंडली दीपावली मनाये-धीरेन्द्र शुक्ल

बस्ती। दीपावली के उत्सव पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती में आज दिन बृहस्पतिवार को दीपोत्सव, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रबंधक धीरेन्द्र शुक्ल जी ने कहा कि दीपावली पर घरों की साज-सज्जा और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का परम्परागत माध्यम है दीपोत्सव रंगोली। इसमें स्टूडेंट्स ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गो ग्रीन, क्लीन इंडिया, कोविड-19, सोशल डिस्टनसिंग, स्टे होम स्टे सेफ आदि बिन्दु से सम्बंधित रंगोली बनाई। जो कि अत्यंत सराहनीय रहा और आकर्षक भी।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल ने बच्चों से कहा कि दीपावली के दिन हम पर्यावरण के उदासीन हो जाते हैं। ऐसे में मैं दीपावली के अवसर पर लोगों से अपील करता हूं कि लोग प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं। साथ ही लोगों से उचित दूरी बनाए और अपने घरों में सरसों के तेल का दीप जलाएं। पटाखों से परहेज करें। इको फ्रेंडली दीपावली मना कर ही हम पर्यावरण को बचा सकते हैं।

इसी क्रम में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने भी दीपावली पर्व के महत्व तथा पटाखों को न जलाने की सलाह देते हुए इको फ़्रेंडली दीपावली मनाने की बात कही।

विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य परमात्मा तिवारी जी ने धनतेरस, नरक चतुर्दशी, और दीपोत्सव पर्व, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज पर्व के बारे में विस्तार से बच्चों को बताया।

रंगोली प्रतियोगिता सीनियर वर्गों में सम्पन्न हुआ। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, अंकित कुमार गुप्ता, चंद्रभान सिंह, श्वेता पांडेय, स्तुति मिश्रा ने प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पर छात्रों के ग्रुप के नामों की घोषणा की। जिसमे प्रथम स्थान पर छात्रा आरती कसौधन, संध्या, मीनाक्षी एंड ग्रुप, द्वितीय स्थान पर आस्था, निमिषा, प्राची एंड ग्रुप, और तृतीय स्थान पर आदित्य एंड ग्रुप को पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री धीरेंद्र शुक्ल, प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल,प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, अंकित कुमार गुप्ता, राकेश पांडेय , अभिनय प्रकाश पांडेय, उदय प्रताप सिंह, संतोष सिंह, श्रवण कुमार, मनोज मिश्रा, संजय प्रजापति, विजय गुप्ता, श्वेता पाण्डेय, स्तुति मिश्रा, सतनाम कौर, अपराजिता मिश्रा आदि सभी शिक्षकों ने समस्त छात्र/ छात्राओं को को दीपावली पर्व की बधाई दी।