Saturday, January 25, 2025
बस्ती मण्डल

दीप पर्व पर छात्रों के बीच हुई रंगोली प्रतियोगिता

बस्ती। धनतेरस एवं दीपावाली के अवसर पर त्रिपाठी गली गांधी नगर स्थित शाइन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस में बच्चों में रगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें क्लास 9 से 12 तक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उक्त जानकारी देते हुये डायरेक्टर जे एस वर्मा ने बताया कि कक्षा 11 के सना सुल्तान आएशा के ग्रुप को प्रथम, द्वितीय स्थान क्लास 9 के राहुल सोनकर ,फैजान मजीद ,हर्ष ,हिमांशु ,कैफ, रहे एव तृतीय स्थान पर अभ्युदय के ग्रुप जिसमे सानिया, कायनात ,प्रियांशु,सुप्रीम, योगेंद्र, रहे इस मौके पर प्रिंसिपल मो आसिफ , डायरेक्टर अली अरशद , शाश्वत त्रिपाठी, सौरभ सिंह ,त्रिपुंजय पाण्डेय उपस्थित रहे। ेचेयरमैन अयाज अहमद ने छात्रों को दीप पर्व की मंगलकामना करते हुये छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया।