Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

बदल चुका है जनता का मूड़, 2024 में बनेगी कांग्रेस की सरकार- विश्वनाथ

बस्ती, 19 जून। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 53 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन और जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू की अध्यक्षता में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। सल्टौवा विकास क्षेत्र के हसनापुर गांव में उन्होने बच्चों के बीच केक काटकर उन्हे राहुल गांधी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बनकटा स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर कांग्रेसजनों ने मिठाईयों और फलों का वितरण किया।

कांग्रेस दफ्तर पर भी केक काटकर लोगों ने राहुल गांधी की राजनैतिक कौशल और उनके योगदान पर चर्चा किया। विश्वनाथ चौधरी ने कहा राहल गांधी को राजनीति विरासत में मिली है। अनुभवों की बात करें तो गांधी परिवार की 5 वीं पीढ़ी भारत की राजनीति में सक्रिय योगदान दे रही है। जिनको राजनीति का ककहरा तक मालूम वे उनके अनुभवों पर सवाल उठाते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा 2024 का लोकसभा चुनाव बड़े बदलाव का कारण बनेगा और देश की सत्ता फिर कांग्रेस के हाथों में होगी।

जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू एवं प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा राहुल गांधी को विदेशों में अक्सर भाषण देने के लिये बुलाया जाता है, इससे उनकी वाकपटुता, निर्णय लेने की क्षमता और शैक्षिक अनुभवों का अंदाजा लगाया जा सकता है। दूसरे दलों के नेताओं के प्रति जनता में नफरतें भरकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को अब हर मोर्चे पर जवाब मिल रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा जनता का मूड बदल चुका है, 2024 का लोकसभा चुनाव भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव लेकर आयेगा। उन्होने कहा हम कांग्रेसजन गांव गांव पहुचकर कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत करायेंगे।

जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारों हैं वहां 500 रूपये में एलपीजी, पुरानी पेंशन, गरीबों को मुफ्त बिजली दिये जाने की योजना लागू है। कांग्रेस की सरकार बनने पर यूपी की जनता को भी बगैर किसी भेदभाव के ये सारे लाभ प्रदान किये जायेंगे। राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से प्रेमशंकर द्विवेदी, मो. रफीक खां, शौकत अली नन्हू, अमित प्रताप सिंह, गिरजेश पाल, साधूसरन पाण्डेय, अवधेश सिंह, राकेश पाण्डेय गांधियन, अलीम अख्तर, राजेन्द्र चतुर्वेदी नीलम चतुर्वेदी, अतीउल्लाह सिद्धीकी, डा. वाहिद, गुड्डू सोनकर, मुंजेश चौधरी, अजय चौधरी, बजरंगी गौड़, प्रताप नारायण मिश्रा, परमात्मा यादव, कपिल यादव, घनश्याम आदि की मौजूदगी रही।