Monday, May 20, 2024
बस्ती मण्डल

मोदी सरकार के 9 वर्ष जनता के लिए समर्पित रहे-हरीश द्विवेदी

बस्ती 5 जून। भारतीय जनता पार्टी के 9 बर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के विभिन्न मोर्चो की एक सभा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता की अध्यक्षता में गायघाट स्थित एक मैरिज हाल में समपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष जनता के लिए समर्पित रहे। बस्ती जनपद की बात करे तो मडिकल कालेज से लेकर गांव गाव बिजली पहुचाने का लक्ष्य भाजपा सरकार मे ही सम्भव हो पाया है। युवा मोर्चा सहित अन्य अनुसांगिक संगठनो को आगामी चुनाव को लेकर जन जन के बीच सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियो और पिछले 9 वर्षो में हुए कार्यो का बात करनी होगी। हर व्यक्ति तक जब कार्यकर्ता पार्टी के कार्या की जानकारी पहुचा पायेगा तब कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित हो पायेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि पार्टी के अनुसांगिक मोर्चा ही पार्टी की ताकत है। कार्यकर्ता पार्टी के विभिन्न उपलब्धियो को लेकर गांव गांव घर घर तक जाये। जिससे पार्टी अपने लक्ष्य को लेकर सफल हो सके।
कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो में पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बाल कृष्ण त्रिपाठी, बनकटी नगर पंचायत प्रतिनिधि अरविन्द पाल, ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे,प्रदुम्न शुक्ला,वीरेन्द्र राजभर आदि रहे।
कार्यक्रम में विनय सिंह,प्रदीप चौधरी, संतोष भारद्वाज,पल्लव श्रीवास्तव, राजन कन्नौजिया, दिव्याशु दूबे,शिवम गुप्ता, शिवांश, विकास शर्मा, अतुल चौधरी, सह मीडिया प्रभारी अमर सोनी सहित अन्य सैकडो कार्यकर्ता शामिल रहे।