Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का बस्ती में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बस्ती। देवरिया जाते समय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का मूड़घाट चौराहे पर पार्टी के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। वे हरैया में दिवंगत पार्टी नेता देवी प्रसाद पाण्डेय के परिजनों से मिलने के बाद देवरिया जा रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने संक्षिप्त मुलाकात में कहा कि हत्या, लूट,अपहरण,बलात्कार की घटनाओं से उत्तर प्रदेश में हाहाकार मचा है।

सुरक्षा का वादा पूरी तरह फ्लाप हुआ है। महिलायें, व्यापारी,पत्रकार,आम आदमी कोई भी सुरक्षित नही है। जिन गुण्डों बदमाशों को योगी आदित्यनाथ ने जेल भेजने या प्रदेश से बाहर भेजने की बात कही थी।

वे घर में घूसकर परिवार का परिवार खत्म कर दे रहे हैं। कानून व्यवस्था इतनी लचर है कि हत्या करना मूली गाजर काटने के समान हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा सरकार के पास विकास की कोई योजना नही है। एक एक कर सरकारी प्रतिष्ठान निजी हाथों में सौंपे जा रहे हैं। इतना ही नही पक्षपात और जातिवाद के आरोपों से सरकार चौतरफा घिरी है।

उत्तर प्रदेश की त्रस्त जनता किसी कीमत पर आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता की बागडोर नही सौंपेगी। कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेमशंकर द्विवेदी,मो. रफीक खां,विश्वनाथ चौधरी,संदीप श्रीवास्तव,आदित्य त्रिपाठी, सूर्यमणि पाण्डेय,शेर मोहम्मद,ज्ञान प्रकाश पाण्डेय,महेन्द्र श्रीवास्तव, विकास वर्मा,सोमनाथ पाण्डेय,अनुराग पाण्डेय,रविन्द्र सिंह राजन आदि मौजूद रहे।