Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

सपा की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूती पर जोर

बस्ती। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर समपन्न हुई।ं बैठक में जनपद के निकाय चुनाव में पार्टी के नव निर्वाचित नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों, प्रतिनिधियो एवं सभासदो को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने कार्यकर्ताओ एवं नेताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार रहे। इसके लिए उन्हे बूथ स्तर ही नही घर घर जाकर समाजवादी सरकार में हुए कार्यो को लोगो को बताना होगा। सभी बूथ अध्यक्ष अपनी टीम बना कर वोटर लिस्ट की समीक्षा कर उसमें कमियो को दूर करें। एक भी वोटर मतदान से वंचित न रहने पाये इसके लिए बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता पूरा प्रयास करे।
वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एक निर्णायक भूमिका निभायेगी। कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल ने कहा कि कार्यकर्ताओ को सम्बोंधित करते हुए कहा कि सपा अपने कार्यकाल मे हुए विकास कार्याे के बल जनपद के विधानसभा चुनाव से बेहतर परिणाम के लिए संकल्पित है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता एक-एक वोटर तक सपा की नीतियो को पहुचाने के लिए एकजुट हों जाये।
बैठक को अकुर वर्मा, चंद्र प्रकाष चौधरी, कुवर कौषलेन्द्र प्रताप सिह, राम सिंह यादव, प्रवीण पाठक, धीरसेंन निषाद, मोहम्मद स्वाले, अरविन्द सोनकर, मोहम्मद सलीम, मौलाना इलियास, गुलाम गौस सहित अन्य लोगो ने संबोधित किया।
बैठक में आर0डी0 गोस्वामी, युदुराम यादव, रण बहादुर यादव, अरविन्द यादव, राजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र यादव, राजेन्द्र चौधरी, संजय गौतम , राघवेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, हनुमान गौड,भोलू अंसारी, घनष्याम यादव, विन्द्रेष चौधरी,रवीन्द्र यादव, निर्मल सिंह, गीता भारती, समीर खान, प्रदीप यादव,हनुमान चौधरी सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।