Wednesday, May 8, 2024
बस्ती मण्डल

महिला महाविद्यालय बस्ती में शिक्षा शास्त्र पर विशिष्ट व्यख्यान का आयोजन

बस्ती। महिला महाविधालय बस्ती में आज वुधवार को डॉ (कैप्टन) राजेंद्र बौद्ध एसोसियेट प्रोफेसर एव्ं वरिष्ठ NCC अधिकारी 47 यूपी बटालियन बस्ती द्वारा शिक्षाशास्त्र विषय में एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ बौद्ध ने शोध के विभिन्न प्रकारों तथा मुख्य रूप से व्यक्तिक अध्ययन विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मुख्यतः वयक्तिक अध्ययन क्या होता है? सूचना को प्राप्त करते समय क्या-क्या सावधानी रखी जाए? उन्हें कैसे प्राप्त किया जाए? इस शोध प्रविधि की क्या-क्या सीमाएं हैं? तथा इसमें सुधार हेतु क्या-क्या उपाय किये जा सकते हैं, जिससे शोध की गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाए विषय पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी का प्रारंभ माँ सरस्वती के प्रतिमा पर प्राचार्य द्वारा माल्यार्पंन तथा विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुछ प्रदान करके किया गया। संगोष्ठि में मुख्य रूप से डॉ सीमा सिंह, डॉ स्मिता सिंह, डॉ रुचि श्रीवास्तवा, डॉ सुहासिनी सिंह, डॉ संतोष यदुवंशी, श्रीमती नेहा परवींन, डॉ सुधा triparhi, श्रीमती नेहा श्रीवस्तव तथा महाविधालय की छात्राएं उपस्थिति रही। संगोष्ठी का संचालन डॉ स्मिता सिंह सहायक आचार्य शिक्षाशास्त्र द्वारा किया गया।