Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर हम सभी को अच्छे मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए- इं०सुधांशु सिंह

संत कबीर नगर:- चैत्र नवरात्रि का आज नौवां और अंतिम दिन है. इसे महानवमी भी कहा जाता है. आज मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है . तदोपरांत देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन होता है, जिसको लेकर भाजपा के नगर उपाध्यक्ष इंजीनियर सुधांशु सिंह ने अपने घर पर चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन यानी आज परिवार सहित विधि विधान पूर्वक मां की उपासना कर हवन पूजन किया ।वहीं उन्होंने देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन कर उनका पैर पखार प्रसाद ग्रहण करवाया व देवी स्वरूप कन्याओं का आशीर्वाद लिया, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है और देवी स्वरूप कन्याओं को भोजन इत्यादि कराया जाता है जिसको लेकर भाजपा नेता व नगर उपाध्यक्ष इंजीनियर सुधांशु सिंह ने अपने घर पर विधि-विधान पूर्वक देवी स्वरूपा जगत जननी जगदंबा की पूजा अर्चना कर कन्याओं को भोजन इत्यादि कराकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। वही रामनवमी को लेकर इंजीनियर सुधांशु सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर हम सभी को अच्छे मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने महानवमी पर्व को लेकर जनपद वासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।