Friday, May 17, 2024
बस्ती मण्डल

9 मार्च को क्षेत्र की जनता के साथ फूलों की होली खेलेंगे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

संतकबीर नगर : जिले में भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम के बाद एक और नई पहल शुरू की है। उन्होंने जनपद वासियों के साथ फूलों की होली खेलने के लिए भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन रखा है। जो 9 मार्च को खलीलाबाद शहर के हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के प्रांगण में आम जनमानस के संग फूलों की होली खेली जायेगी, जो अपने आप में अद्भुत नजारा होगा. एक तरफ फूलों एवं अबीर गुलाल उड़ेंगे तो वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय भजन सम्राट हरमिंदर पाल रोमी सहित अन्य कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति से भक्त उनके भजनों पर थिरकते हुए फूलों की होली का आनंद लेंगे. आम जनता को समर्पित यह होली मिलन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी ने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सभी को सादर आमंत्रित किया है। होली मिलन की सभी तैयारियां जोरों पर हैं। होली मिलन का यह कार्यक्रम 9 मार्च यानी गुरुवार को शाम 3:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक चलेगा।*