Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

शैलेन्द्र त्रिपाठी अध्यक्ष, फैज अहमद मंत्री बने राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद रूधौली के चुनाव

बस्ती। बुधवार को राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद सहशाखा विकास खण्ड रूधौली का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव ब्लाक सभागार में संयोजक सहायक विकास अधिकारी पंचायत शैलेन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन की बहाली सहित अन्य मांगो को विस्तार से रखते हुए कहा कि कर्मचारी, शिक्षको के पास आन्दोलन के अलावा अन्य कोई विकल्प नही है। प्रदेश नेत्तृव द्वारा वर्ष 2023 को आन्दोलन वर्ष घोषित किया गया है, आन्दोलन के प्रथम चरण में 21 मार्च को प्रदेश के समस्त जनपदो के जिलाधिकारी कार्यालयों के समक्ष कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन की बहाली का मांग पत्र सौपेंगे।

चुनाव अधिकारी के रूप में राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद की देख-रेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमे शैलेन्द्र त्रिपाठी अध्यक्ष, रूद्रनरायण ‘रूदल’ वरिष्ट उपाध्यक्ष, फैज अहमद मंत्री, विमलचन्द्र मिश्र कोषाध्यक्ष, विजय यादव लेखा सम्प्रेक्षक के पद पर र्निविरोध निर्वाचित घोषित किये गये।
सहशाखा रूधौली के निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाते हुए राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि राम अधार पाल ने कहा कि कर्मचारियों को जो सुविधाए मिल रही है वह पूर्व के आन्दोलनों के जरिए ही प्राप्त हो रही है। कर्मचारियों द्वारा विधानसभा चुनाव से पूर्व जो एक जुटता दिखाई गई थी उसका परिणाम यह है कि कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हुई। केन्द्र सरकार ने कोरोना काल में 18 माह के मंहगाई भत्ता को नही दिया,वही पुरानी पेंशन जैसे महत्वपूर्ण मांग पर चुपी साधे हुए है,जिसके लिये सभी कर्मचारियोंध् शिक्षकों को एक जुट होकर निर्णायक आन्दोलन करना होगा।
ग्राम्य विकास अधिकारी संघ के मंत्री अमर नाथ गौतम, ग्रामपंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरूणेश पाल, टियूबेल टेक्निकल इम्पलाईज एसोसियेसन के मंत्री संतोश राव ने कहा कि कर्मचारियों के समक्ष तमाम चुनौतिया हैं। इसके लिए सभी कर्मचारियों को एक जुट होकर आगामी 21 मार्च 2023 को पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर होने वाले एक दिवसीय प्रदेश व्यापी धरना कार्यक्रम में शामिल होकर निर्णायक आन्दोलन को सफल बनाये एवं लोकसभा चुनाव से पूर्व सरकार को झुका कर पुरानी पेंशन की बहाली में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
अधिवेशन और पदाधिकारियों के चुनाव में संजय यादव, उमेश कुमार, सतीश गौतम, जयकेशराव, विद्याराम, शिरोमणि, कन्हैयालाल, धन्नजय कुमार, विद्यावती, सोनादेवी, गिरजेशकुमार, लालमोहन,राघवेन्द्रमणि त्रिपाठी, प्रमोद कुमार,दिनेश कुमार, फिरोज अहमद,शीला देवी,रामनरेश,रामवृक्ष यादव, चन्द्रमणि गिरजेश कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।