Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

डॉक्टर भास्कर शर्मा को सर्बिया से डॉक्टरेट की उपाधि मिला

-डॉक्टर शर्मा अब तक बना चुके हैं 30 दर्जन से अधिक विश्व रिकॉर्ड

-डॉक्टर शर्मा अब तक पा चुके हैं देश विदेश से 43 दर्जन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान

-डॉ शर्मा लिख चुके हैं 13 दर्जन दर्जन से अधिक पुस्तकें

सिद्धार्थनाग । गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी व प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा को डॉक्टरेट की उपाधि इंस्टीट्यूट फार दी रोमा स्टडीज ऑफ यूरोप एंड रिसर्च सर्बिया द्वारा प्रदान किया गया l यह उपाधि इंस्टिट्यूट प्रेसिडेंट अकादमीशियन प्रोफेसर डॉक्टर बजराम हॉलीटी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया l डॉक्टर भास्कर शर्मा को यह मानद उपाधि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति मैं किए गए शोध कार्यों तथा देश विदेश में होम्योपैथी के विकास व प्रचार प्रसार के लिए दिया गया है lयह उपाधि डॉक्टर भास्कर शर्मा भारत के इकलौते होम्योपैथिक चिकित्सक है जिन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि इंस्टिट्यूट,सरबिया ने प्रदान किया हैl इसके पूर्व डॉ भास्कर शर्मा को अमेरिका, टोंगा, दुबई, लंदन,मालदीव, नाइजीरिया, डोमिनिका, ब्राजील आदि विश्वविद्यालय द्वारा मिल चुका है। इतना ही नहीं डॉक्टर भास्कर शर्मा विश्व के इकलौते होम्योपैथिक चिकित्सक हैं जिनका नाम होम्योपैथी के क्षेत्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज है। डॉ शर्मा को गूगल ने भी होम्योपैथिक शोध पत्र लिखने पर गूगल स्कॉलर का प्रमाण पत्र दिया है। अभी हाल ही में डॉ शर्मा को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) एडवाइजरी बोर्ड के मेंबर डॉक्टर जसवीर सिंह द्वारा भारत के डॉक्टर भास्कर शर्मा को उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए प्रशंसा पत्र दिया है।उपाधि मिलने पर डॉक्टर नीति प्रभा,डॉक्टर सोनपा विश्वकर्मा, डॉ राजेश विश्वकर्मा,डॉक्टर दिनेश कुमार राव,डॉक्टर यशपाल निर्मल, डॉ प्रवीण पांडे, डॉ अजीत शर्मा, डॉक्टर रोहित विश्वकर्मा, डॉ जोध सिंह चौधरी, डॉक्टर आजाद अली इदरीसी, डॉ राखी, डॉक्टर अशोक,डॉ अरविंद वर्मा, डॉ हया नाज, डॉक्टर बानी बरठाकुर, डॉक्टर कमला तमांग,डॉक्टर सील निगम, डॉक्टर कमलेंद्र चौरसिया, डॉक्टर बीके बजाज, डॉक्टर पप्पू चौरसिया, डॉक्टर हयात अली, डॉक्टर नसीमुद्दीन कादरी,डॉ प्रिया मौर्य, डॉक्टर कनोडिया यादव, डॉक्टर शामली यादव, डॉक्टर रितेश यादव, डॉ महेंद्र मौर्य, डॉ अशोक मौर्य, कृष्णा लाल यादव, बिलाल अहमद, संतोष, महेश, गणेश आदि लोगों ने बधाइयां दी ।