Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

श्री कृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज, सोसायटी के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न

बस्ती । श्री कृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज, सोसायटी के पंच वर्षीय साधारण सभा की बैठक विद्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियोें, कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से नामित पर्यवेक्षक राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य एस.बी. सिंह की देख रेख में हुये चुनाव में विद्यालय प्रबन्ध समिति में डा. राकेश कुमार पाण्डेय अध्यक्ष, वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अजय कुमार पाण्डेय प्रबन्धक, अक्षत पाण्डेय उप प्रबन्धक निर्वाचित घोषित किये गये।
यह जानकारी देते हुये श्री कृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज/ सोसायटी के प्रबन्धक एवं मंत्री अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से डा. संजय कुमार पाण्डेय, डा. हरीश चन्द्रपति त्रिपाठी, डा. सत्य प्रकाश उपाध्याय, दिनेश कुमार शुक्ल, चन्द्र प्रकाश मिश्र, हरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, डा. शुभम पाण्डेय, डा. निलय कुमार पाण्डेय को सदस्य कार्यकारिणी निर्वाचित घोषित किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।